राहुल गांधी से मिले रेसलर विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

Haryana Assembly Election 2024 : महिला पहलवान विनेश फोगाट और रेसलर बंजरंग पूनिया की मुलाकात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से हुई है। समझा जाता है कि ये दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुलाकात के बाद दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं
  • कांग्रेस ने दोनों रेसलर को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है
  • विनेश फोगाट को दादरी सीट से चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस

Haryana Assembly Election 2024 : महिला पहलवान विनेश फोगाट और रेसलर बंजरंग पूनिया की मुलाकात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से हुई है। समझा जाता है कि ये दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। X पर कांग्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ कांग्रेस ने लिखा है कि 'नेता विपक्ष राहुल से विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने मुलाकात की।' कांग्रेस दोनों पहलवानों अपनी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुकी है लेकिन अब तक इस प्रस्ताव पर दोनों पहलवानों ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन राहुल से मुलाकात के बाद दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं।

haryana

काग्रेस में शामिल हो सकते हैं दोनों पहलवान।

दोनों पहलवानों की मुलाकात राहुल गांधी से ऐसे समय हुई जब हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से हरियाणा चुनाव और रोचक हो जाएगा। ये दोनों जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे, वे सीटें हाई प्रोफाइल मानी जाएंगी।

End of Feed