ना नौकरी और ना ही प्लॉट... विनेश फोगाट ने चुना 4 करोड़ रुपये कैश वाला अवॉर्ड

Vinesh Phogat Cash Award: जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सरकार की ओर से दिए गए विकल्पों में से कैश अवॉर्ड वाला विकल्प चुना है। उन्होंने खेल विभाग को पत्र लिखकर दी जानकारी देते हुए अपनी सहमति जताई। विनेश फोगाट ने 4 करोड़ रुपये कैश अवार्ड वाला विकल्प चुना है।

Vinesh Phogat Cash Award: जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सरकार की ओर से दिए गए विकल्पों में से कैश अवॉर्ड वाला विकल्प चुना है। उन्होंने खेल विभाग को पत्र लिखकर दी जानकारी देते हुए अपनी सहमति जताई। हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान पुरस्कार के लिए तीन विकल्प दिए गए थे।

vinesh phogat

रेसलर से विधायक बनीं विनेश फोगाट (फाइल फोटो)

विनेश ने चुना कैश अवार्ड

विनेश फोगाट ने 4 करोड़ रुपये कैश अवार्ड वाला विकल्प चुना है। हालांकि, उनके पास कैश अवॉर्ड के अलावा डिप्टी डायरेक्टर स्तर की सरकारी नौकरी या एचएसवीपी में प्लॉट का भी विकल्प मौजूद था। विनेश फोगाट का सहमति पत्र खेल विभाग को मिल गया है और इसी के साथ ही सम्मान राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

End of Feed