'अमेरिका से युद्ध हुआ तो हम PAK का देंगे साथ', बयान पर बवाल हुआ तो राजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने दी सफाई

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। दरअसल, भाजपा नेता ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ यदि पाकिस्तान की लड़ाई होती है तो भारत अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा होगा।

Madan Rathore : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। दरअसल, भाजपा नेता ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ यदि पाकिस्तान की लड़ाई होती है तो भारत अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा, 'अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यदि आज युद्ध हो जाए तो हम पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे। पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है। क्या मैं गलत बोल रहा हूं? हमें इस बात को समझना होगा।'

Madan Rathore

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़।

बयान पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

राठौड़ ने यह बयान लोगों को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने इस बयान को लेकर बीजेपी के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस विचार से सहमत हैं। उन्होंने वायरल वीडियो को एक्स पर दोबारा साझा करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'क्या @narendramodi और @AmitShah भी पाकिस्तान के साथ हैं? अगर नहीं, तो हमें बताएं कि इस राष्ट्रविरोधी व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।'

End of Feed