Worli Hit and Run Case: वर्ली हिट एंड रन केस मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी मिहिर शाह ने कबूलनामा करते हुए कहा कि घटना के समय वो ही कार चला रहा था। पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि आरोपी शाह ने फरार होने से पहले अपनी दाढ़ी बनवा ली थी, ताकि उसे पहचाना न जा सके। अब तक हुई जांच में पुलिस को जो टाइम सीक्वेंस मिला उस आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और सभी टाइमलाइन को कंफर्म किया।
वर्ली हिट एंड रन केस
ड्राइविंग सीट पर था मिहिर शाह
पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी ने या कबूल किया है कि ड्राइविंग सीट पर वही था। आरोपी ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना के बाद वह बहुत ज्यादा डर गया और उसके पिता राजेश शाह घटनास्थल पर पहुंचे उसके पहले ही वह वहां से निकल गया। इसके अलावा लड़का अपने परिवार से अलग होकर विरार की तरफ क्यों आया पुलिस इस पर भी जांच करेगी।
आज दोपहर मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस आगे के जांच के लिए आरोपी की कस्टडी मांगेगी।
