विझिंजम बंदरगाह पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज, जल सलामी के साथ हुआ स्वागत

यह जहाज दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो इसे न केवल विझिंजम के लिए, बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाना) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत के उभरने के लिए एक मील का पत्थर बनाता है।

MSC IRINA Docks At Vizhinjam Port: दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना (MSC IRINA) सोमवार सुबह विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा। बंदरगाह के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जहाज मंगलवार तक यहां रहेगा। यह जहाज सोमवार सुबह आठ बजे विझिंजम पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसका स्वागत पारंपरिक जल सलामी के साथ किया गया। एमएससी इरिना का आगमन नए गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो मई को किया था।

MSC Irena

विझिंजम पोर्ट पहुंचा सबसे बड़ा कंटेनर जहाज

भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक

करीब 24,346 टीईयू (बीस फुट समतुल्य इकाई) की वहन क्षमता वाला यह विशाल जहाज वैश्विक व्यापार के बढ़ते पैमाने और इसमें भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि. के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 24346 टीईयू क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज एमएससी इरिना का विझिंजम बंदरगाह पर स्वागत करते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं। यह जहाज दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो इसे न केवल विझिंजम के लिए, बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाना) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत के उभरने के लिए एक मील का पत्थर बनाता है।

End of Feed