Kolkata Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस में प्रदर्शन हुआ तेज, पीड़ित डॉक्टर के पिता ने की ये अपील

पीड़ित डॉक्टर के पिता और चाची जादवपुर इलाके में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है।

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार डॉक्टर के पिता को ममता सरकार से इंसाफ की उम्मीद नहीं है। पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें आसानी से न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने यह टिप्पणी कोलकाता में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान की। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे साथ खड़े होकर हमें साहस देते हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की है।

Kolkata Doctor Rape Murder Case

कोलकाता केस में पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप

पीड़ित डॉक्टर के पिता के गंभीर आरोप

पीड़ित डॉक्टर के पिता और चाची जादवपुर इलाके में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है। पिता ने कहा कि उस घटना ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक ही दिन में हमारी जिंदगी और सपने बिखर गए। पिता ने अपने आंसू रोकते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें जूनियर डॉक्टरों से समर्थन मिलता रहेगा जो उनकी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 'हम न्याय चाहते हैं' के नारों के बीच उन्होंने कहा, समाधान निकलने तक कृपया मेरे साथ खड़े रहें। हमारा दिल आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों के साथ है। आपकी आवाज ने मुझे अंदर से मजबूत किया है। इस घटना के बाद मैं टूट गया था।

End of Feed