Women Reservation Bill पर बोले अमित शाह, KG के बच्चे को भी समझ में आए ऐसे समझाऊंगा

लोकसभा में Women Reservation Bill बिल पर बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दक्षिण की सीटें कम होने को लेकर नरेटिव बनाया जा रहा है, भ्रम फैलाया जा रहा है। जानिए इस पर और क्या कहा -

महिला आरक्षण बिल पर आज संसद के विशेष सत्र में चर्चा हो रही है। इस चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दक्षिण के राज्यों को परिसीमन में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण की सीटों की संख्या कम होने को लेकर एक नरेटिव बनाया जा रहा है, भ्रम फैलाया जा रहा है।

Women Reservation Bill Amit Shah.

महिला आरक्षण बिल पर अमित शाह का लोकसभा में बयान

अमित शाह ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के बाद कर्नाटक की 28 सीटें बढ़कर 42 हो जाएंगी। तमिलनाडु की सीटें भी 39 से बढ़कर 59 हो जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि इस तरह से पूरे दक्षिण भारत की लोकसभा सीटें 139 से बढ़कर 195 हो जाएंगी।

End of Feed