देश

'उनका चालू, सिर्फ आपका माइक होता है बंद',लोकसभा में ओम बिरला ने राहुल गांधी की ली चुटकी

Om Birla Takes a Dig at Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में बृहस्पतिवार को जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल का माइक बंद होने को लेकर संदेह जताया तो अध्यक्ष ओम बिरला ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ आपका ही माइक बंद होता है,इनका नहीं होता। इस पर सदन में मौजूद सदस्य ठहाके लगाते देखे गए।

Image

ओम बिरला-राहुल गांधी (Image: ANI)

Om Birla Takes a Dig at Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में आज महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान दिलचस्प वाकया सामने आया, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी से चुटकी ले ली। दरअसल, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल जब सदन में बोलने के लिए उठे तो राहुल गांधी ने माइक बंद होने का संदेह जताया। इस पर ओम बिरला ने कुछ ऐसा कहा जिससे पूरे सदन में ठहाकों की हंसी गूंज गई। इस वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोकसभा में माइक को लेकर क्या हुआ?

दरअसल, लोकसभा में बृहस्पतिवार को जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल का माइक बंद होने को लेकर संदेह जताया तो अध्यक्ष ओम बिरला ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ आपका ही माइक बंद होता है,इनका नहीं होता। इस पर सदन में मौजूद सदस्य ठहाके लगाते देखे गए।

केसी वेणुगोपाल का माइक बंद हुआ या नहीं...

जब यह हुआ उस वक्त वेणुगोपाल सदन में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’,‘परिसीमन विधेयक,2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक,2026’पेश किये जाने का विरोध करते हुए अपनी बात रख रहे थे। जब वेणुगोपाल ने बोलना शुरू किया तो राहुल गांधी ने उनका माइक बंद होने की शंका जताई। इस पर बिरला ने राहुल गांधी से मजाकिया अंदाज में कहा,‘‘चालू है, माइक चालू है… सिर्फ आपका ही बंद होता है, इनका बंद नहीं होता।’’ यह सुनते ही सदस्य ठहाके लगाने लगे।

ओम बिरला की इन टिप्पणियों को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के पुराने आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने कई बार यह आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता। उनका माइक बंद कर दिया जाता है। वहीं, अध्यक्ष बार-बार यह बात कहते रहे हैं कि माइक बंद करने के लिए आसन के पास कोई बटन नहीं है और आसन से माइक चालू या बंद नहीं किया जाता।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article