कांकेर में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ को 'नक्सल मुक्त' घोषित किए जाने के 12 दिन बाद मुठभेड़

Woman Naxalite Killed: अधिकारी ने बताया कि मृतक नक्सली की पहचान माओवादियों की प्रतापपुर क्षेत्र समिति की सदस्य रूपी के रूप में हुई है। नक्सल एरिया कमांडर रूपी पर 5 लाख रुपये का इनाम था..

Woman Naxalite killed: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। सरकार द्वारा 31 मार्च को छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के 12 दिन बाद यह मुठभेड़ हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी सुबह छोटे बेथिया थाना क्षेत्र के एक वन क्षेत्र में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

Naxals sukma

महिला नक्सली का एनकाउंटर (File photo)

उन्होंने कहा, अभी तक घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतक नक्सली की पहचान माओवादियों की प्रतापपुर क्षेत्र समिति की सदस्य रूपी के रूप में हुई है। नक्सल एरिया कमांडर रूपी, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था, छोटे बेतिया पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारी गई। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार के साथ शव बरामद किया गया है।

End of Feed