देश

UP के बाद अब MP में भेड़िए का आतंक, एक ही रात में 5 लोगों को बनाया शिकार; सभी अस्पताल में भर्ती

Wolf Attack In Madhya Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद अब भेड़िए ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक ही परिवार के 5 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे 5 लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं, वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

Image

मध्य प्रदेश के खंडवा में भेड़िए ने 5 लोगों को किया घायल

Photo : iStock

Wolf Attack In MP: उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी भेड़िए का आतंक छाया हुआ है। खंडवा जिले के एक गांव में गुरुवार देर रात भेड़िए ने सोते हुए लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीण सकते में आ गए। भेड़िए के हमले में 5 लोग घायल हो गए। इन्हें खंडवा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया है। भेड़िए के हमले से घबराए ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे भेड़िया हमला किया। भेड़िए के लगातार हमलों ने 5 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह जब वन विभाग की टीम को भेड़िए के हमले की सूचना मिली तो वह पहुंची। एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है। डीएफओ राकेश डामोर का कहना है कि फिलहाल भेड़िए की लोकेशन ट्रैस नहीं हो रही है।

घायलों का चल रहा इलाज

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें जानकारी मिली थी कि किसी वन्य प्रााणी ने आक्रमण करके 5 ग्रामीणों को घायल कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम घायलों की निगरानी कर रही है। अधिकारी का कहना है कि घायलों को रैबीज के इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। साथ ही अन्य जरूरी दवाएं भी दी जा रही हैं। इसी बीच भेड़िए की तलाश भी की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article