खरगे के बयान से जागी व्यापारियों में उम्मीद! दिवाली के बाद हो कांग्रेस की रैली- CTI ने फिर की अपील

Congress Rally: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा रैली की तारीख पर पुनर्विचार के संकेत के बाद दिल्ली के व्यापारियों में उम्मीद जगी है। सीटीआई ने दिवाली सीजन के कारोबार का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की है।

Congress Rally: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद दिल्ली के व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली दिवाली के बाद आयोजित की जा सकती है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने 26 अक्टूबर को खरगे को पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है। CTI के मुताबिक, खरगे ने व्यापारियों की ओर से ज्ञापन सौंपे जाने के सवाल पर कहा था कि रैली को लेकर आगे का फैसला कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

mallikarjun kharge (2)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो- PTI)

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने खरगे के इस बयान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दिल्ली के व्यापारियों में उम्मीद जगी है। संगठन ने खरगे से अनुरोध किया है कि दिवाली के पीक कारोबारी सीजन और लाखों लोगों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए रैली दिवाली के बाद कराने का अंतिम निर्णय लिया जाए। CTI का कहना है कि तारीख आगे बढ़ाने से केवल 10 दिन का अंतर पड़ेगा।

End of Feed