'तो यह राजनीतिक नोटबंदी बन जाएगा...सर, ऐसा मत करिए', महिला आरक्षण बिल पर सरकार को थरूर की नसीहत

थरूर ने नोटबंदी की याद दिलाते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि उस समय क्या हुआ था। परिसीमन संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'यह डिलिमिटेशन एक राजनीतिक नोटबंद में बदल जाएगा। सर, ऐसा मत करिए।'

Shashi Tharoor : महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार की आलोचना भी की है और उसे नसीहत दी भी है। शुक्रवार को लोकसभा में विधेयक पर जारी चर्चा में शामिल होते हुए थरूर ने सरकार को इस विधेयक को जल्दबाजी में पेश न करने की नसीहत दी। उन्होंने नोटबंदी की याद दिलाते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि उस समय क्या हुआ था। परिसीमन संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'यह डिलिमिटेशन एक राजनीतिक नोटबंद में बदल जाएगा। सर, ऐसा मत करिए।'

Shashi tharoor

कांग्रेस सांसद शशि थरूर।

'राजनीतिक नोटबंदी साबित होगा। कृपया ऐसा न करें'

लोकसभा में थरूर ने कहा, 'महिलाओं के आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना, दरअसल भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं को हमारे इतिहास की सबसे विवादास्पद राजनीतिक प्रक्रियाओं में से एक के साथ बंधक बनाने जैसा है…भविष्य के परिसीमन में जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में असफलता पाई है, उन्हें अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर पुरस्कृत किया जाएगा। हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या हम यह संदेश देना चाहते हैं कि सुशासन का परिणाम राजनीतिक अप्रासंगिकता हो…आपने परिसीमन को इतनी जल्दबाजी में प्रस्तावित किया है, जैसी जल्दबाजी आपने नोटबंदी के समय दिखाई थी। दुर्भाग्य से हम सब जानते हैं कि उससे देश को कितना नुकसान हुआ। परिसीमन, महोदय, राजनीतिक नोटबंदी साबित होगा। कृपया ऐसा न करें।'

End of Feed