देश

'बीते कई दशकों से आतंकवाद से पीड़ित हैं, दुनिया को बताएंगे', अमेरिका रवाना होने से पहले शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'हमने क्या क्या? क्यों किया? और भविष्य में आतंकवाद के खिलाफ भारत का क्या रुख रखने वाला है, यह हम दुनिया को बताने जा रहे हैं। हम लोगों से मिलेंगे और बीते कई वर्षों से जिस आतंकवाद का सामना हम करते आए हैं, उसे बताएंगे। '

Image

सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे हैं शशि थरूर।

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि उनका सर्वदलीय शिष्टमंडल दुनिया को बताएगा कि भारत बीते कई दशकों से कैसे आतंकवाद से पीड़ित है। थरूर उस सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे हैं जो अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलोम्बिया जा रहा है। अपनी इस यात्रा के पहले चरण में यह शिष्टमंडल पहले गुयाना जा रहा है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी अगुवाई वाला सर्वदलीय शिष्टमंडल अमेरिका में 9/11 स्मारक स्थल जाएगा और गुयाना के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेगा और अधिकारियों से मिलेगा।

थरूर ने कहा, 'हमने क्या क्या? क्यों किया? और भविष्य में आतंकवाद के खिलाफ भारत का क्या रुख रखने वाला है, यह हम दुनिया को बताने जा रहे हैं। हम लोगों से मिलेंगे और बीते कई वर्षों से जिस आतंकवाद का सामना हम करते आए हैं, उसे बताएंगे। ' पनामा,

जापान के कई नेताओं से मुलाकात

इससे पहले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जापान के कई नेताओं से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एकीकृत और दृढ़ रुख की जानकारी दी। इस अवसर पर जापानी नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के संकल्प के प्रति समर्थन व्यक्त किया। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहलगाम हमले के एक महीने बाद जापान पहुंचा है, जहां दल के नेता पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के बारे में जापान के नेताओं को जानकारी दे रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू के साथ बातचीत की

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान की सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) के आतंकवाद-रोधी अनुसंधान समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व न्याय मंत्री यासुहिरो हनाशी से मुलाकात की। जापान के पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा के साथ भी सार्थक बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने एलडीपी के अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो के महानिदेशक शिनाको त्सुचिया को भी भारत के रुख से अवगत कराया। भारतीय सांसदों ने जापान-भारत संसदीय मैत्री लीग के अध्यक्ष यासुतोशी निशिमुरा और जापान के प्रतिनिधि सभा (संसद के निम्न सदन)के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा से भी मुलाकात की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article