देश

'हम एक वोट भी चुराने नहीं देंगे', वोट अधिकार यात्रा के सीतामढ़ी पहुंचने पर EC-BJP पर राहुल गांधी का तीखा हमला

राहुल ने कहा कि 'ये लोग मिलकर वोटों की चोरी कर रहे हैं लेकिन इन्हें पता है कि बिहार के लोग जागरूक और सतर्क हैं। यहां के लोग वोटों की चोरी नहीं होने देंगे।' कांग्रेस नेता ने कहा कि 'ये जनता की आवाज नहीं दबा पाएंगे। हम लोगों के साथ खड़े हैं।'

Image

सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: 'वोट अधिकार यात्रा' पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि 'ये लोग मिलकर वोटों की चोरी कर रहे हैं लेकिन इन्हें पता है कि बिहार के लोग जागरूक और सतर्क हैं। यहां के लोग वोटों की चोरी नहीं होने देंगे।' कांग्रेस नेता ने कहा कि 'ये जनता की आवाज नहीं दबा पाएंगे। हम लोगों के साथ खड़े हैं।' बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होंगे।

बिहार के लोग समझदार, सतर्क हैं-राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, 'हम जानते हैं कि वे बिहार में चुनावों को चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने यहां वोट अधिकार यात्रा शुरू की है ताकि ये लोग और चुनाव आयोग जान सकें कि बिहार के लोग समझदार, सतर्क हैं। भाजपा और चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी करने नहीं देंगे। वे गरीबों से वोट चुरा रहे हैं क्योंकि वे आपकी आवाज दबाना चाहते हैं, और मैं आपसे इस मंच से कहना चाहता हूं कि वे कभी भी आपकी आवाज दबा नहीं पाएंगे। हम आपके साथ हैं।'

वोटर लिस्ट से 65 लाख गरीबों के नाम हटाए-राहुल

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग को अपने वोट का अधिकार ‘छीनने’ की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने भाजपा और चुनाव आयोग का पर्दाफाश कर दिया है, जो वोट चुराने में लिप्त थे... उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा किया। अब वे इसे बिहार में दोहराना चाहते हैं, जो हम उन्हें नहीं करने देंगे।’

‘वोट चोरी’के बारे में और सबूत पेश करेंगे

राहुल ने दावा किया कि आने वाले महीनों में वह ‘वोट चोरी’के बारे में और सबूत पेश करेंगे। रैली से पहले उन्होंने इलाके के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?