तो हो गया साफ, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU के वरिष्ठ नेता ने कर दिया बड़ा दावा

बिहार में बड़ी राजनीतिक उलटफेर होने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ सकते हैं और वो राज्यसभा जा सकते हैं। सीएम का पद बीजेपी के कोटे में जाएगा और नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

अब लगभग यह तय दिख रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। जदयू नेता और नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से साथ रहे बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तो कुछ ऐसा ही दावा कर दिया है। पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। चौधरी का यह बयान राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले आया है।

End of Feed