ताजा खबर 5 मार्च 2026 : खामेनेई की मौत पर भारत ने पहली बार जताया शोक, युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात
ताजा खबर (Taja Khabar 05 March), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान इजराइल-अमेरिका युद्ध] [ईरान के मिसाइल हमले] [नेपाल में चुनाव] के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar): ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का आज छठा दिन है और इसके रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। दोनों तरफ से मिसाइल हमलों का दौर लगातार जारी है। इस बीच सीनेट रिपब्लिकन ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध को रोकने के प्रयास को खारिज कर दिया। युद्ध शक्ति प्रस्ताव के रूप में जाना जाने वाला यह विधेयक 47-53 मतों से विफल रहा। वहीं, ईरान युद्ध को लेकर एक अमेरिका स्थित न्यूज चैनल पर किए जा रहे भ्रामक दावे का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- अमेरिका स्थित चैनल वन अमेरिका न्यूज (ओएएन) पर किए जा रहे ये दावे कि भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना द्वारा किया जा रहा है, निराधार और झूठे हैं। वहीं, पिछले साल भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सरकार गिरने के बाद नेपाल में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए मतदान शुरू हो गया है।
ताजा खबर 5 मार्च 2026 : खामेनेई की मौत पर भारत ने पहली बार जताया शोक, युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात
युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात
पाकिस्तान ने तालिबान की 41 पोस्ट को बनाया निशाना, कांधार ब्रिगेड हेडक्वार्टर को किया तबाह
दिल्ली के 100 से ज्यादा इलाकों में कल कई घंटों तक नहीं आएगी बिजली
PM मोदी की लीडरशिप के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति
अमेरिकी 'टॉरपीडो अटैक' के कुछ घंटों बाद ही ईरान का 'जोरदार बदला
खामेनेई की मौत पर भारत ने पहली बार जताया शोक
किसी भी मुद्दे का समाधान सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता: प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने कहा, एआई (सूचना प्रौद्योगिकी) से लेकर 6जी दूरसंचार तक, स्वच्छ ऊर्जा से लेकर ’क्वांटम कंप्यूटिंग’ तक, यह साझेदारी प्रौद्योगिकी के कई क्षेत्रों में हमारे सहयोग को गति और ऊर्जा प्रदान करेगी।
ईरान में ’इजराइलियों और ट्रंप का खून बहाए जाने का आह्वान
भारत को चाहिए मजबूत नेतृत्व, लेकिन हमें मिला है एक 'समझौतावादी प्रधानमंत्री'- राहुल गांधी
चीन ने रक्षा बजट 10 प्रतिशत बढ़ाकर 275 अरब डॉलर किया
रिपोर्ट में कहा गया है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हिस्सेदारी, प्रति व्यक्ति रक्षा व्यय और प्रति सैनिक रक्षा खर्च जैसे प्रमुख मानकों के लिहाज से चीन का रक्षा खर्च तुलनात्मक रूप से अभी भी सीमित है। पिछले वर्ष चीन ने 2025 के लिए अपने रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 249 अरब डॉलर करने की घोषणा की थी, जो 2024 की तुलना में लगभग 17 अरब डॉलर अधिक था।
