Priyanka Gandhi Vadra: छत्तीसगढ़ दौरे पर गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए राज्य में जाति आधारित जनगणना कराए जाने की बात कही है। साथ ही राज्य के लिए कई चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर देश के किसानों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो राज्य में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार अमीर लोगों के लिए है, उसे गरीबों, मध्यम वर्ग की कोई चिंता नहीं है। प्रियंका ने कहा कि पांच साल पहले सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को हिंसा के चंगुल से बाहर निकाला।
प्रियंका ने कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता में आई तो गरीब लोगों को 10 लाख मकान दिए जाएंगे। केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में किसानों को कमजोर कर दिया है।
