देश

Asian Games 2023 में इंडिया का जलवा! अब तक 100 मेडल पक्के

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 06:44 PM IST

Asian Games 2023: वैसे, एशियाई खेलों की पदक तालिका में एक रोज पहले यानी गुरुवार (पांच अक्टूबर, 2023) तक भारत के खाते में 21 स्वर्ण, 32 रजत, 33 कांस्य थे। यानी हिंदुस्तान के कुल पदक 86 थे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में इंडिया के 100 मेडल पक्के हो गए हैं। भारतीय दल ने शुक्रवार (छह अक्टूबर, 2023) को पुरूष हॉकी टीम के स्वर्ण, कुश्ती में तीन पदक, सेपकटकरॉ में ऐतिहासिक कांस्य के साथ 95 पदक अपनी झोली में डाल लिए। देश के कबड्डी (दो), तीरंदाजी (तीन), हॉकी (एक) , बैडमिंटन (एक) और क्रिकेट (एक) में कुल छह पदक पक्के हैं और इनकी स्पर्धायें होने के बाद भारत शनिवार (सात अक्टूबर, 2023) को पहली बार एशियाई खेलों के इतिहास में 100 पदक पार कर लेगा। हालांकि, आखिरी दिन चार और पहलवान पदक की दौड़ में हैं और पदकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

भारत ने पिछली बार जकार्ता में 70 पदक जीते थे जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य थे, जबकि इस बार निशानेबाजों ने 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक आये हैं जिससे भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका। भारतीय दल ने कई अप्रत्याशित पदक भी जीते जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य (सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी) शामिल है।

पारूल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में आखिरी 30 मीटर में कमाल करके स्वर्ण जीत लिया । भालाफेंक में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता। केनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने ऐतिहासिक कांस्य जीता जबकि 35 किमी पैदलचाल में रामबाबू और मंजू रानी को भी कांसा मिला। खेलों के अनुसार भारत की पदक संख्या इस प्रकार है:

तीरंदाजी : तीन स्वर्ण, एक रजत , एक कांस्य

एथलेटिक्स : छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य

बैडमिंटन : एक रजत , एक कांस्य

मुक्केबाजी : एक रजत , चार कांस्य

ब्रिज : एक रजत

क्रिकेट : एक स्वर्ण

घुड़सवारी : एक स्वर्ण, एक कांस्य

गोल्फ : एक रजत

हॉकी : एक स्वर्ण

नौकायन : दो रजत , तीन कांस्य

स्कवाश : दो स्वर्ण, एक रजत , एक कांस्य

निशानेबाजी : सात स्वर्ण, नौ रजत, छह कांस्य

पाल नौकायन : एक रजत, दो कांस्य

टेनिस : एक स्वर्ण , एक रजत

वुशू : एक रजत

रोलर स्केटिंग : दो कांस्य

टेबल टेनिस : एक कांस्य

केनोइंग : एक कांस्य

कुश्ती : पांच कांस्य

सेपकटकरॉ : एक कांस्य

वैसे, एशियाई खेलों की पदक तालिका में एक रोज पहले यानी गुरुवार (पांच अक्टूबर, 2023) तक भारत के खाते में 21 स्वर्ण, 32 रजत, 33 कांस्य थे। यानी हिंदुस्तान के कुल पदक 86 थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article