हेमंत सोरेन के बाद क्या अब अरविंद केजरीवाल को भी मिलेगी जमानत? AAP ने बनाई ये रणनीति

AAP vs BJP: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी, जिसके बाद वो बिरसा मुंडा जेल से रिहा हो गए हैं। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या सोरेन के बाद दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले सीएम केजरीवाल को जमानत मिलेगी?

Arvind Kejriwal Case Update: अरविंद केजरीवाल का क्या होगा? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि उनकी जमानत का पेंच अब तक फंसा हुआ है। निचली अदालत से जमानत मिलने के अगले ही दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं की आस बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी इसके लिए मोर्चा खोल दिया है।

AAP vs BJP on Kejriwal Bail

केजरीवाल की रिहाई के लिए AAP का प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं, इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश रहा है। हालांकि तस्वीरें अब तक साफ नहीं हो पाई हैं हालांकि उनकी पार्टी AAP ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल की रिहाई को लेकर भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। केजरीवाल जेल से रिहा होंगे या नहीं इसका जवाब अदालत से मिलेगा, सियासी उठापटक का दौर जारी है। एक ओर भाजपा ने दिल्ली की सड़कों पर जलभराव को लेकर केजरीवाल सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, दूसरी ओर भाजपा पर आम आदमी पार्टी लगातार ये आरोप लगा रही है केजरीवाल को जेल में डालने के पीछे भाजपा की साजिश है।

End of Feed