राहुल गांधी 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग KISS क्यों देंगे? कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 11, 2023, 09:26 AM IST

Rahul Gandhi Flying Kiss Case: लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फ्लाइंग किस को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे? इस पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया।

Rahul Gandhi Flying Kiss Case: लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर एक नया विवाद शुरू हो गया है क्योंकि बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने पूछा कि राहुल गांधी 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे? हमारे राहुल गांधी के पास लड़कियों की कोई कमी नहीं है। अगर उन्हें फ्लाइंग किस देना होता तो कम उम्र की महिला को देते। वह 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे? ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

Rahul Gandhi Flying Kiss Case

राहुल गांधी फ्लाइंग किस मामले में नया विवाद

अब वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी नेताओं ने नीतू सिंह के बयान पर आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस सदन के अंदर भी राहुल के दुष्कर्मों का बचाव कर सकती है।

End of Feed