CJP नेताओं पर क्यों हुई कार्रवाई? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह, 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका

पुलिस के मुताबिक मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाई। इस पर सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Police action on CJP leaders: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को प्रिवेंटिव कस्टडी में लेने की अपनी कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि ट्रेनिंग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को सुबह के समय सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर से कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश करते हुए जंतर-मंतर पहुंचे। जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है।

CJP leaders

पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं सौरव दास, आशुतोष रांका।

पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाई। इस पर सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ 13 अक्टूबर 2026 को थाना कनॉट प्लेस में FIR संख्या 289/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223A/332/61(2) के तहत एवं थाना संसद मार्ग में FIR संख्या 128/26, धारा 221/115(2)/132/121(1)/3(5) के तहत दर्ज की गई। इसके बाद, कानून के अनुसार संबंधित मामलों में सभी लोगों को पाबंद किया गया।

End of Feed