Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि डोनाल्ड ट्रंप 'अमेरिका फर्स्ट' कहते हैं, लेकिन हमने किसी को 'इंडिया फर्स्ट' कहते हुए नहीं सुना। मैंने कभी किसी को ये कहते हुए नहीं सुना, ये देश तो हमारा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला
क्या कुछ बोले फारूक अब्दुल्ला?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हर रियासतों (राज्य) की अपनी-अपनी समस्याएं हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे समझती नहीं है... अगर हम भारत को एकजुट रखना चाहते हैं तो हमें सभी के दुख-दर्द को समझना की कोशिश करनी होगी। जब हम सभी के दुख-दर्द को समझेंगे तभी भारत मजबूत होगा... हम अमेरिका या किसी और के सामने क्यों झुकें...
उन्होंने कहा कि जब ट्रंप कहता है अमेरिका फर्स्ट, लेकिन हम इंडिया फर्स्ट क्यों नहीं कहते हैं। मैंने कभी किसी को यह कहते हुए नहीं सुना है। ये देश तो हमारा है। हमने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देंगे।
