ब्लैक एंड व्हाइट सूट ही क्यों पहनते हैं CM विजय? मुख्यमंत्री ने दिया सीधा जवाब

CM Joseph on Black and White Suit: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तिरुचिरापल्ली का दौरा किया और सेंट जोसेफ कॉलेज मैदान में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित किया। विजय ने कहा कि त्रिची उनके राजनीतिक सफर में बेहद महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि उन्होंने यहां से भी चुनाव जीता था। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद संवैधानिक नियमों के तहत उन्होंने त्रिची ईस्ट सीट छोड़कर चेन्नई की पेरम्बूर सीट अपने पास रखी।

CM Joseph on Black and White Suit:मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) आज तिरुचिरापल्ली (त्रिची) के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने वह सेंट जोसेफ कॉलेज मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि त्रिची सीट विजय के राजनीतिक सफर के लिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने चेन्नई की पेरम्बूर के साथ-साथ त्रिची ईस्ट सीट से भी चुनाव लड़ा था और दोनों पर भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

cm vijay

मुख्यमंत्री विजय ने बताया वो क्यों पहनते हैं ब्लैक एंड व्हाइट सूट। ANI

त्रिची सीट से सीएम विजय ने दिया इस्तीफा

त्रिची ईस्ट में उन्होंने डीएमके प्रतिद्वंद्वी को 27,416 वोटों के अंतर से हराया था, हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद संवैधानिक नियमों के तहत उन्होंने त्रिची सीट से इस्तीफा देकर चेन्नई की सीट अपने पास रखने का फैसला किया। सीट छोड़ने के बावजूद वे यहां के वोटरों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहना नहीं भूले, जिसके लिए इस विशेष 'थैंक्सगिविंग' रैली का आयोजन किया गया।

End of Feed