दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, आतिशी प्रबल दावेदार, सुनीता केजरीवाल रेस में नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार को इस्तीफा देने की संभावना के मद्देनजर उससे पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की आज सुबह साढ़े 11 बजे बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस अब तक खत्म नहीं हुआ
  • दो कैबिनेट मंत्री दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं
  • आतिशी सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे, सुनीता केजरीवाल रेस में नहीं

Who Will Be Delhi New Chief Minister: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस अब तक खत्म नहीं हुआ है। इस बीच खबर है कि दो कैबिनेट मंत्री दिल्ली कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। आतिशी सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे दिख रही हैं, वहीं दिल्ली कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रिमंडल में एक दलित विधायक को भी जगह मिलेगी। सूत्रोँ के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल का नाम नए मुख्यमंत्री की रेस में कही भी नहीं हैं।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

आज इस्तीफा देंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार को इस्तीफा देने की संभावना के मद्देनजर उससे पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की आज सुबह साढ़े 11 बजे बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी। केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इसी दौरान उनके इस्तीफा सौंपने की संभावना है। आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे।

End of Feed