BJP का अगला अध्यक्ष कौन? पीएम मोदी की मौजूदगी में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर हुई चर्चा; जानिए खास बातें

संगठनात्मक फेरबदल और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा के लिए भाजपा ने अहम बैठक की। सूत्रों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में होना था। हालांकि, अप्रैल आधा बीत जाने के बाद भी यह लंबित है।

Next President of BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों को लेकर बुधवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल हुए।

BJP

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंथन जारी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी चुनाव पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जा सकती है। राष्ट्रीय नेतृत्व पर विचार-विमर्श के अलावा बैठक में राज्य स्तर पर संगठनात्मक बदलावों पर भी चर्चा हुई।

End of Feed