दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को, कौन बनेगा सीएम? बैठक के बाद नाम पर लगेगी मुहर

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की जाएगी और फिर मंगलवार को विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को हो सकता है।

Who will be new Delhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 शाम 4:30 में होगा। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में हो सकता है। हालांकि, दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी में माथापच्ची जारी है। बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अब मंगलवार को होगी। पार्टी सूत्रों ने रविवार यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पहले यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर मंगलवार को तय किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की जाएगी और फिर मंगलवार को विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को हो सकता है।

Delhi BJP

दिल्ली बीजेपी में सीएम पद पर मंथन

दिल्ली के नए सीएम पर सस्पेंस

जो भी विधायक दल सदन का नेता चुना जाएगा, वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। हालांकि यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसे लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्टता नहीं है। भाजपा पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की।

End of Feed