अमीन सयानी: देश का पहला रेडियो स्टार, जिसने अपनी आवाज़ से मचा दी थी धूम, घर-घर पहुंच गया था नाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 21, 2024, 12:11 PM IST

करीब 42 साल तक रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर प्रसारित यह कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय रहा। दुनिया के कई देशों में बिनाका गीतमाला बड़े चाव से सुना जाता था।

Ameen Sayani: अपनी जादुई आवाज से बरसों तक दुनिया के कई देशों के श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले अमीन सयानी ने आज हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अमीन सयानी सही मायनों में देश पहले रेडियो स्टार रहे, जिनका रुतबा किसी फिल्म स्टार से कम नहीं था। एक जमाना था जब अपने ‘बिनाका गीत माला’ कार्यक्रम से उन्होंने देश-विदेश में धूम मचा दी थी। उनकी आवाज़ की कायल पूरी दुनिया हो गई थी।

Ameen Sayani

नहीं रहे अमीन सयानी

सात साल की उम्र में पैदा हुई ललक

21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी का परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा था। जब वह सिर्फ 7 साल के थे उन्होंने अपने भाई ब्रॉडकास्टर हामिद सयानी के साथ ऑल इंडिया रेडियो में पहली बार रेडियो प्रसारण देखा था। उसी दिन से उनके मन में ये बात घर कर गई कि वह भी एक दिन अपनी आवाज़ का जादू फैलाएंगे। उनकी मां कुलसुम और उनके भाई हामिद दोनों उनके गुरु रहे थे। 1952 में रेडियो सिलोन पर फिल्म गीतों का कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ शुरू हुआ तो धूम मच गई। पहले कार्यक्रम के बाद ही इनके पास श्रोताओं के 9 हजार पत्र पहुंच गए। बाद में हर सप्ताह 50 हजार पत्र आने लगे।

End of Feed