देश

Who is Veena Bhatia: कौन हैं वीणा भाटिया, जिनके आगे हाथ जोड़कर झुक गए पीएम मोदी

Who is Veena Bhatia: महाराष्ट्र को पीए मोदी ने आज कई परियोजनाओं की सौगात दी है। पीएम मोदी इस दौरान बौद्ध नेताओं से भी मिले।

Image

ठाणे में वीणा भाटिया से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र दौरे पर थे पीएम मोदी
  • इसी दौरान वीणा भाटिया से की मुलाकात
  • बौद्ध नेताओं से भी मिले पीएम मोदी

Who is Veena Bhatia: महाराष्ट्र दौरे के दौरान पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। पीएम मोदी एक बुजुर्ग महिला के सामने हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं, महिला व्हीलचेयर पर बैठी हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक हो गए हैं कि आखिर ये कौन महिला है, जिसके सामने पीएम मोदी हाथ जोड़े खड़े हैं।

ठाणे में थी पीएम मोदी के रैली

दरअसल, पीएम मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वह रैली स्थल से रवाना हुए तो उन्होंने व्हील चेयर पर बैठी वीणा भाटिया से मुलाकात की। उन्होंने भी प्रधानमंत्री का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि वीणा भाटिया जनसंघ के दिनों से ही पार्टी के लिए काम कर रही हैं। यही कारण रहा कि पीएम मोदी, जब उनसे मिले तो उनके अभिवादन में हाथ जोड़कर झुक गए।

बौद्ध नेताओं से भी मिले पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने बौद्ध नेताओं से भी मुलाकात की थी। बौद्ध नेताओं ने पाली और मराठी को शास्त्रीय भाषा घोषित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए पाली में कुछ श्लोक भी पढ़े।

महाराष्ट्र को पीएम मोदी ने दी कई सौगातें

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि बाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने करीब 9.4 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत 20,000 करोड़ रुपये की 18वीं किस्त जारी की। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत 1,920 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 7,500 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन प्रमुख परियोजनाओं में कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और पिसाई इकाइयां, शीत भंडारण परियोजनाएं, कटाई उपरांत प्रबंधन परियोजनाएं आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने 9,200 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की भी शुरुआत की, जिनका कुल कारोबार लगभग 1,300 करोड़ रुपये है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article