'ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है, जेल से कैसे चला रहा गैंग है', मोदी सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही है। दिल्ली में हत्याएं बम विस्फोट और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं।

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में 'लॉ एंड ऑर्डर' को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई गैंग दिल्ली में ऑपरेट कर रहे हैं और दिल्ली गैंगस्टर की राजधानी बनती जा रही है। लेकिन, केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने स्कूल, अस्पताल, सड़कें और बिजली ठीक करने की जिम्मेदारी पूरी की है। लेकिन, केंद्र सरकार और गृह मंत्री से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है। दिल्ली में हत्याएं और बम ब्लास्ट हो रहे हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज हर कोई डरा हुआ है। लोगों को वसूली के फोन आ रहे हैं। महिलाओं की रेप कर हत्या की जा रही है।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

दुनिया में दिल्ली को 'गैंगस्टर कैपिटल' के नाम से जाना जाता है- केजरीवाल

केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया में दिल्ली को 'गैंगस्टर कैपिटल' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे वह साबरमती जेल से ऑपरेट कर रहा है और देशभर में उसके लोग रंगदारी मांग रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। गुजरात की जेल में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग कैसे चला रहा है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने आतंक मचा रखा है। एक बात समझ नहीं आ रही कि लॉरेंस बिश्नोई बीजेपी शासित गुजरात की साबरमती जेल में बंद है तो वह जेल में रहकर अपनी गैंग कैसे चला रहा है? दिल्ली में अपराध चरम पर है, गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं। इस मामले में भाजपा चुप्पी साधे हुए है।

End of Feed