देश

'ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है, जेल से कैसे चला रहा गैंग है', मोदी सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही है। दिल्ली में हत्याएं बम विस्फोट और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं।

Image

केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में 'लॉ एंड ऑर्डर' को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई गैंग दिल्ली में ऑपरेट कर रहे हैं और दिल्ली गैंगस्टर की राजधानी बनती जा रही है। लेकिन, केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने स्कूल, अस्पताल, सड़कें और बिजली ठीक करने की जिम्मेदारी पूरी की है। लेकिन, केंद्र सरकार और गृह मंत्री से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है। दिल्ली में हत्याएं और बम ब्लास्ट हो रहे हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज हर कोई डरा हुआ है। लोगों को वसूली के फोन आ रहे हैं। महिलाओं की रेप कर हत्या की जा रही है।

दुनिया में दिल्ली को 'गैंगस्टर कैपिटल' के नाम से जाना जाता है- केजरीवाल

केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया में दिल्ली को 'गैंगस्टर कैपिटल' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे वह साबरमती जेल से ऑपरेट कर रहा है और देशभर में उसके लोग रंगदारी मांग रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। गुजरात की जेल में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग कैसे चला रहा है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने आतंक मचा रखा है। एक बात समझ नहीं आ रही कि लॉरेंस बिश्नोई बीजेपी शासित गुजरात की साबरमती जेल में बंद है तो वह जेल में रहकर अपनी गैंग कैसे चला रहा है? दिल्ली में अपराध चरम पर है, गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं। इस मामले में भाजपा चुप्पी साधे हुए है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को अपराध की राजधानी बना दिया है। दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं और व्यापारियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हर तरफ लोग खौफ और दहशत में जी रहे हैं। दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था से महिलाओं और व्यापारियों में खौफ है। दस साल पहले जब हमें जिम्मेदारी मिली थी तो हमने स्कूल बनाए, कॉलेज बनाए, पानी, बिजली का इंतजाम किया। लेकिन, सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article