देश

कौन हैं BJP नेता तेजस्वी घोसालकर, जो बन सकती हैं मुंबई की मेयर; BMC चुनाव में मारी बाजी

तेजस्वी घोसालकर ने मुंबई नगर निगम (महापालिका) चुनाव में बीजेपी से जीत दर्ज की है। उन्होंने पहले शिवसेना (UBT) छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। बीते साल उनके पति अभिषेक घोसालकर की हत्या ने राजनीति में हलचल मचा दी थी। तेजस्वी अब बीजेपी की मेयर पद की संभावित उम्मीदवार मानी जा रही हैं। 2017 में उन्होंने शिवसेना के टिकट पर वार्ड नंबर-1 से जीत दर्ज की थी और उसके बाद राजनीतिक और बैंकिंग क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

BMC Election

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में तेजस्वी घोसालकर ने जीत हासिल की है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Who Is Tejasvi Ghosalkar: मुंबई नगर निगम (महापालिका) चुनाव में तेजस्वी घोसालकर ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने मुंबई के दहिसर सीट,वार्ड नंबर-2 से जीत हासिल की है। चुनाव से करीब एक महीने पहले तेजस्वी ने शिवसेना (UBT) गुट को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीते साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उनके पति की व्यक्तिगत रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था और राजनीतिक हलकों में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी।

बन सकती हैं मुंबई की मेयर

इस जीत के बाद अब बीजेपी के भीतर उन्हें मेयर पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी घोसालकर की बढ़ती लोकप्रियता, जनसमर्थन, और मजबूत राजनीतिक पकड़ उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है।

बैगनी रंग पर पाबंदी की कहानी (3)

तेजस्वी घोसालकर मुंबई मेयर पद की संभावित उम्मीदवार हैं।(फोटो सोर्स: tejasvi ghosalkar instagram)

कौन हैं तेजस्वी घोसालकर?

तेजस्वी, बाल ठाकरे के समय से मातोश्री के वफादारों में शामिल पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की बहू हैं। तेजस्वी घोसालकर ने साल 2017 के मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (तत्कालीन अविभाजित) के टिकट पर वार्ड नंबर-1 से जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा था। वह शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की बहू तथा पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं।

साल 2022 में हुई पति की हत्या

अभिषेक घोसालकर न सिर्फ एक सक्रिय राजनीतिक चेहरा थे, बल्कि मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक भी रहे। साल 2022 में तेजस्वी घोसालकर के पति अभिषेक की एक फेसबुक लाइव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मौरिस नोरोन्हा ने की थी। उसने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

इस घटना के बाद तेजस्वी घोसालकर को उसी बैंक के निदेशक मंडल में शामिल किया गया, जिस पर बीजेपी विधायक प्रवीण दारकेकर का प्रभाव माना जाता है। तेजस्वी के डायरेक्टर बनने के साथ ही राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया था। चर्चा इस बात को लेकर तेज हो गई थी कि वह आगे किस राजनीतिक धारा के साथ खड़ी होंगी।

क्यों दिया था शिवसेना UBT से इस्तीफा?

बता दें कि तेजस्वी घोसालकर 2017 से 2022 तक (तत्कालीन अविभाजित) शिवसेना की पार्षद थीं। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Piyush Kumar
Piyush Kumar author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article