सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी (Govind Swamy) 100 साल के हो गए। हाल ही में उनके जन्मदिन पर सेना ने उन्हें सम्मानित किया। सेना अफसरों के बीच जब वह पहुंचे तो उन्हें सलामी भी ली। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। वह उस क्लिप में अपने 100वें जन्मदिन पर किसी अटूट पर्वत जैसे मंच पर खड़े हुए और बढ़िया से सैल्यूट किया। ऐसा तब, जब ढलती उम्र के लिहाज से वह ठीक से चल नहीं पाते हैं।
सूबेदार मेजर एनडीए में पूर्व ड्रिल इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं। (फोटोः @anandmahindra)
जाने-माने उद्योगपति आनंद्र महिंद्रा ने उनके जन्मदिन पर सम्मानित किए जाने से जुड़ा वीडियो शेयर किया। टि्वटर पर पोस्ट की गई क्लिप में उन्होंने लिखा- सूबेदार मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। वह एनडीए (National Defence Academy : NDA) में ड्रिल इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना के सात जनरल्स को सिखाया और ट्रेन किया।
“Sub Major Swamy, ex Drill Instructor of the National Defence Academy being felicitated on his 100th birthday. He I… t.co/W5LmGCc2MG
— ANI (@ANI) Oct 3, 2022
महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन ने आगे लिखा- अपने गुरुओं के प्रति सम्मान जाहिर करने की यह हमारी सेना और भारत की परंपरा है। उन्होंने जब सैल्यूट किया था, तब मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। यही मेरा मंडे मोटिवेशन (सोमवार के दिन की प्रेरणा) है।
Commandant #MEG paid respects to the Living Legend Honorary Capt Govind Swamy, VSM (Retd) at his residence. An icon… t.co/xmgoQ71ZWp
— ANI (@ANI) May 30, 2022
महिंद्रा की ओर से स्वामी का वीडियो शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर उनका सलामी लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोग बोले कि इस उम्र में वह अपनी स्पिरिट की वजह से जवान जैसे मालूम पड़ते हैं।
A bust of "Hony Capt Govindswamy, VSM, Retd", an Icon & Epitome of Drill in #MADRASSAPPERS, was also unvieled at… t.co/YnUQyK8Go6
— ANI (@ANI) Sep 30, 2022
भारतीय सेना के दक्षिणी कमांड के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से 30 सितंबर, 2022 को दो तस्वीरें साझा की गई थीं, जिनमें सम्मानित रिटायर्ड कैप्टन गोविंद स्वामी (वीएसएम) नजर आ रहे थे और उनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे।
