दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर हुए हादसे का जिम्मेदार कौन, क्या कंस्ट्रक्शन के मटेरियल से किया गया समझौता ?

Delhi Airport Roof Collapse: दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया
  • जिसके बाद विमानों का संचालन अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है
  • छत और उसे सहारा देने के लिए लगाए गए खंभे भी गिर गए

Delhi Airport Roof Collapse: राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के डिपार्चर छत का एक बड़ा हिस्सा गिरने से हड़कप मच गया। दरअसल आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे के आसपास फायर विभाग को जानकारी मिली थी कि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया है, मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर विभाग की 4 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसी के लोगो ने मिलकर करीब 8 लोगों को रेस्क्यू करवाया और नजदीकी अस्पताल में भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जब बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब सवाल ये है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है? क्या कंस्ट्रक्शन के मटेरियल से किया गया समझौता ? या फिर रखरखाव करने वाली कम्पनी ने की लापरवाही ? या फिर बारिश ही थी हादसे की असल ज़िम्मेदार?

भयावह था दिल्ली एयरपोर्ट हादसा

हादसे इतना भयावह था कि जिसे देखकर लोग काफी घबरा गए। चश्दीदो के मुताबिक इतनी तेज आवाज हुई जैसे कि मानो बादल फट गया हो या फिर बिजली गिर गई हो और जब देखा तो उनके होश उड़ गए। छत गिरी हुई थी। पैसेंजर गाड़ियों से उतर रहे थे। कुछ गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई थी तो वही कुछ लोग घायल अवस्था में थे। हादसे की वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने आए लोग काफी परेशान नजर आए, उनका कहना था कि एयरलाइंस की तरफ से इस हादसे के बारे में नहीं बताया गया, आगे क्या किया जाएगा इसकी भी जानकारी नहीं दी गई।

End of Feed