देश

Nimisha Priya कौन हैं, जिन्हें यमन में सुनाई गई मौत की सजा? जानें, इंडियन नर्स से जुड़ा पूरा केस

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 17, 2023, 04:27 PM IST

Who is Nimisha Priya: निमिषा प्रिया मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। पेशे से वह नर्स हैं और वह यमन के सना में साल 2011 से रह रही हैं। उनका आठ साल का एक बच्चा भी है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Who is Nimisha Priya: यमन की सबसे बड़ी अदालत ने भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया की मौत की सजा के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया है। दरअसल, फिलहाल वह यमन के एक नागरिक की हत्या के लिए साल 2017 से जेल की सजा काट रही हैं। आइए, जानते हैं उनके बारे में:

प्रिया मूल रूप से दक्षिण भारतीय सूबे केरल की रहने वाली हैं। पेशे से वह नर्स हैं और वह यमन के सना में साल 2011 से रह रही हैं। उनका आठ साल का एक बच्चा भी है। उन्हें तलाल अब्दो महदी की हत्या (जुलाई 2017 में) के मामले दोषी ठहराया गया था।

साल 2018 में उन्हें ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी और तभी से उनका परिवार रिहाई के लिए लड़ रहा है। आरोप है कि उन्होंने उसके कब्जे से अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए उसे नशीला इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद महदी की मौत हो गई थी। हालांकि, उसकी मृत्यु ओवरडोस के चलते हुई थी।

यह भी आरोप है कि प्रिया और उनके सहयोगी हनान (यमन नागरिक) ने महदी की लाश को पानी की टंकी में फेंकने से पहले उसे बोटी-बोटी कर दिया था। प्रिया को 2018 में कैपिटल पनिशमेंट की सजा सुनाई गई थी, जबकि हनान को आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

प्रिया की मां ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपनी याचिका में यमन जाने की अनुमति मांगी थी। उनकी मांग ऐसे समय पर की गई थी, जब भारतीय नागरिकों के लिए वहां यात्रा पर प्रतिबंध था। वैसे, यमन के टॉप कोर्ट की ओर से उनकी अपील खारिज करने के बाद अब याचिका पर फैसला करना देश के राष्ट्रपति पर है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article