देश

Padma Awards 2024: कौन हैं भीलवाड़ा के 'बहरूपिया बाबा'? जानकीलाल को पद्मश्री पुरस्कार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 10:11 PM IST

Bhilwara ke Behrupiya Baba: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से उन 34 व्यक्तियों को पद्मश्री दिया गया है। जानकीलाल को कला क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। तीसरी पीढ़ी के कलाकार 6 दशकों से अधिक समय से लुप्त होती बहरूपिया कला में महारत हासिल कर रहे हैं।

Image

भीलवाड़ा के 'बहरूपिया बाबा' को पद्म श्री।

Padma Awards 2024 Winners List: भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर वर्ष पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाती है। इस बार कई महान हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से एक हैं भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा- जानकीलाल।

भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा को पद्म श्री

भीलवाड़ा के बहरूपिया कलाकार, जानकीलाल लुप्त होती कला शैली में महारत हासिल कर रहे हैं और 6 दशकों से अधिक समय से वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। जानकीलाल भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा के नाम से मशहूर है। उन्हें कला (रंगमंच - लोक - राजस्थानी) क्षेत्र में सम्मान दिया गया है।

स्थानीय कला को बढ़ावा देने का उठाया बीड़ा

3 पीढ़ियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए- पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और पारंपरिक कहानियों से जटिल रूप से कई पात्रों का निर्माण किया गया। उन्होंने राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में इस स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जानकीलाल 81 वर्ष के हैं। वित्तीय कठिनाई और सीमित संस्थागत समर्थन का सामना करने के बावजूद, उन्होंने अपनी कला के प्रति अपना जुनून और प्रतिबद्धता जारी रखा।

34 महारथियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से उन 34 व्यक्तियों को पद्मश्री दिया गया है। जिनका नाम उत्कृष्ण काम के बाद भी अभी तक गुमनाम था। पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है - पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री। पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए है और पद्म श्री पुरस्कार विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article