Who is Delhi New CM Atishi: तेजी से बनाई AAP में जगह, जीता केजरीवाल का भरोसा, दिल्ली की नई सीएम आतिशी के बारे में जानिए सबकुछ

Delhi New Chief Minister Atishi Marlena: केजरीवाल द्वारा अचानक इस्तीफे की घोषणा के साथ ही अगले मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम ही सबसे आगे था। आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप की घोषणापत्र मसौदा समिति की एक प्रमुख सदस्य थीं।

Who is Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली की मंत्री आतिशी (Delhi New Chief Minister Atishi Marlena) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आज सभी आप विधायकों ने केजरीवाल के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया जिसके बाद आतिशी के नाम पर मुहर लग गई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसी के साथ आतिशी को बधाई मिलने की सिलसिला भी जारी हो गया। आइए जानते हैं कौन हैं आतिशी और किसी तेजी से उन्होंने सीएम पद तक का सफर तय किया है।

Atishi

आतिशी को दिल्ली की कमान

आतिशी का नाम शुरू से था आगे

केजरीवाल द्वारा अचानक इस्तीफे की घोषणा (Arvind Kejriwal Resignation) के साथ ही अगले मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम ही सबसे आगे था। आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप की घोषणापत्र मसौदा समिति की एक प्रमुख सदस्य थीं और शुरुआती दौर में पार्टी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2023 में उन्हें आप सरकार में मंत्री बनाया गया। उनके पास केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त, योजना, पीडब्ल्यूडी, जल, बिजली, शिक्षा, उच्च शिक्षा, टीटीई, जनसंपर्क और सतर्कता जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग हैं। आतिशी के जिम्मे 11 विभाग हैं, जो इस समय दिल्ली सरकार में किसी मंत्री के पास सबसे अधिक हैं।

End of Feed