दिल्ली की हवा खराब करने में किसका योगदान है? NASA ने जारी की सैटेलाइट इमेज, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया शेयर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 9, 2023, 09:31 AM IST

Air Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने NASA की सेटेलाइट इमेज शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली की हवा खराब करने में किसका योगदान है?

Air Pollution in Delhi-NCR: मोदी सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, गाजियाबाद से सांसद और भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार लोगों पर निशाना साधते हुए NASA की सेटेलाइट इमेज को एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उन सभी लोगों के लिए जो किसानों द्वारा पराली जलाने के कारण होने वाले स्मॉग और वायु प्रदूषण का कारण ढूंढ रहे हैं। दिल्ली प्रदूषण में योगदान देने वाले क्षेत्र की पहचान करने के लिए नासा की इस इमेजरी को देखें। NASA की इस सैटेलाइट इमेज को देखिये कहाँ खेतों में आग है और दिल्ली की हवा खराब करने में किसका योगदान है। इमेज के मुताबकि साफ दिख रहा है कि पंजाब के कई जिलों में आग की लपटें उठ रही हैं। तस्वीर लाल स्पॉट यह बताता है कि वहां कुछ जलाया जा रहा है।

Union Minister VK Singh, Pollution in Delhi-NCR

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में है जिसके मद्देनजर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा लोधी रोड क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

End of Feed