BJP National Convention: भाजपा ने UPA सरकार के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र, शाह बोले- 'सोनिया का लक्ष्य राहुल को PM बनाना'

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2024, 12:56 PM IST

BJP National Convention: अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर बने। वहीं सोनिया गांधी का लक्ष्य है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएं। इसी तरह पवार साहब का लक्ष्य अपनी बेटी को सीएम बनाना है। ममता बनर्जी का लक्ष्य अपने भतीजे को सीएम बनाना है

BJP National Convention: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम में चल रहा है। इसमें पीएम मोदी, नड्डा और अमित शाह से लेकर पार्टी के कई पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बीजेपी ने राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया है। इस श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के पिछले 10 वर्षों के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का विवरण दर्ज किया गया।

Amit Shah

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के साथ विपक्षी पार्टियों पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर बने। वहीं सोनिया गांधी का लक्ष्य है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएं। इसी तरह पवार साहब का लक्ष्य अपनी बेटी को सीएम बनाना है। ममता बनर्जी का लक्ष्य अपने भतीजे को सीएम बनाना है, स्टालिन का लक्ष्य अपने बेटे को सीएम बनाना है, लालू यादव का लक्ष्य अपने बेटे को सीएम बनाना है, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य अपने बेटे को सीएम बनाना है और मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे को सीएम बनाकर ही गए।

End of Feed