JMM MLA: हैदराबाद में जहां ठहरे हैं झारखंड के 40 विधायक, वहां है ऐसी किलेबंदी कि बिना नजर में आए नहीं जा सकता कोई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 3, 2024, 08:48 PM IST

JMM MLA: कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने कहा कि झारखंड के विधायक पांच फरवरी को रांची के लिए रवाना होंगे जब चंपई सोरेन सरकार विश्वास मत का सामना करेगी।

JMM MLA: झारखंड में भले ही झामुमो ने सरकार बना ली है। चंपई सोरेन सीएम बन गए हैं, लेकिन ऑपरेशन लोटस के खतरे के कारण झामुओ और कांग्रेस अपने विधायकों को हैदराबाद भेज चुकी है। झामुमो का आरोप है कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ने में लगी है। यही कारण है कि वो अपने विधायकों को हैदराबाद भेजी। ताकि विधायकों को टूटने से बचाया जा सके।

Leonia Holistic Destination

लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन में ठहरे हैं कांग्रेस-जेएमएम विधायक (फोटो- leonia.in)

End of Feed