देश

समन पर पेश नहीं हो रहे केजरीवाल...कोर्ट पहुंची ED, दिल्ली CM के खिलाफ एक और शिकायत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 08:10 PM IST

Delhi News: ईडी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इसको लेकर जांच एजेंसी की ओर से उन्हें अब तक 5 समन भेजे जा चुके हैं। हालांकि, केरजीवाल हर सीएम को गैरकानूनी बता रहे हैं। अब जांच एजेंसी ने कोर्ट का रुख किया है।

Image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Photo : Twitter

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब कोर्ट पहुंच गई है। ईडी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि केजरीवाल ईडी के समन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अदालत 7 फरवरी को सुनवाई करेगी। ईडी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएमएलए की धारा 50 के तहत जारी समन का अनुपालन नहीं किया है।

बता दें कि ईडी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इसको लेकर जांच एजेंसी की ओर से उन्हें अब तक 5 समन भेजे जा चुके हैं। हालांकि, केरजीवाल हर सीएम को गैरकानूनी बता रहे हैं और ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी का असली मकसद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है।

शराब घोटाले में होनी है पूछताछ

बता दें, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी के अधिकारी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप हैं, जिसको लेकर ईडी उनसे पूछताछ करना चाह रही है। इसके लिए उन्हें जांच एजेंसी की ओर से बार-बार समन भी भेजे जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस से करवाई जा रही नौटंकी

वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप में नोटिस देने पर शनिवार को प्रतिक्रिया दी।

अपने आवास पर कुछ पुलिसकर्मियों के पहुंचने का एक वीडियो साझा करते हुए, केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें नोटिस देने के लिए आए पुलिस अधिकारियों के प्रति सहानुभूति है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में अपराध रोकना पुलिस का कर्तव्य है, लेकिन उनसे नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बिना पोस्ट में यह भी कहा कि राजनीतिक आका उनसे पूछ रहे हैं कि आप के किन विधायकों से पाला बदलने के लिए संपर्क किया गया था। भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए केजरीवाल ने सवाल किया कि इस मुद्दे पर नौटंकी क्यों की जा रही है, जबकि पार्टी जानती है कि पिछले कुछ वर्षों में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर देश भर में अन्य पार्टियों की सरकारें गिराने के पीछे कौन था?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article