देश

Delhi New CM: कल सीएम का चुनाव और फिर 18 को शपथ ग्रहण! दिल्ली में नई सरकार का खाका तैयार

Delhi New CM: दिल्ली में नई सरकार 18 फरवरी को शपथ लेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार का खाका तैयार हो चुका है।

Image

दिल्ली में 18 फरवरी को बन सकती है नई सरकार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Delhi New CM: दिल्ली में नई सरकार के लिए अगले एक दो दिन काफी अहम होने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत चुकी है, रिजल्ट आए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन बीजेपी ने अभी तक सीएम पद के लिए नाम का ऐलान नहीं किया है। अब खबर है कि कल यानि कि सोमवार को नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी और 18 फरवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

दिल्ली में नई सरकार का शपथ कब

सूत्रों की मानें तो दिल्ली की नई सरकार रामलीला मैदान में 18 फरवरी को शपथ लेगी। जहां सीएम के साथ-साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की सोमवार को यहां बैठक होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व विधायक दल की बैठक के लिए अपने पर्यवेक्षक भेजेगा, जिसमें दिल्ली विधानसभा में सदन के नेता का चुनाव किया जाएगा। सदन का नेता दिल्ली का मुख्यमंत्री होगा।

किन-किन नामों पर चर्चा

मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

48 सीटों पर जीती बीजेपी

भाजपा पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके 26 साल से ज़्यादा समय के बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article