'देखिये उधर कोई छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया...', जब मजाकिया अंदाज में बोले PM मोदी; भीड़ में मौजूद युवक हिलाने लगा हाथ

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहमदाबाद जनसभा में एक गजब का रोचक नजारा देखने को मिला। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब उन्हें भीड़ में एक छोटा नरेंद्र दिखाई दिया। दरअसल, सभा स्थल पर मौजूद भीड़ में एक छोटा बच्चा मौजूद था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कॉस्टयूम पहनकर एकदम तैयार होकर आया था और उसे देखकर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए यह टिप्पणी की।

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहमदाबाद जनसभा में एक गजब का रोचक नजारा देखने को मिला। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब उन्हें भीड़ में एक छोटा नरेंद्र दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि देखिये उधर कोई छोटा नरेंद्र खड़ा हो गया है। उनका यह कहना और सभी लोग छोटे नरेंद्र को देखने लगे। ऐसे में छोटे नरेंद्र ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

PM Modi

पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

क्या है असल माजरा

दरअसल, सभा स्थल पर मौजूद भीड़ में एक छोटा बच्चा मौजूद था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कॉस्टयूम पहनकर एकदम तैयार होकर आया था और उसे देखकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए यह टिप्पणी की।

End of Feed