जब अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाना पड़ा रेल इंजन को धक्का, वीडियो वायरल, निशाने पर सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 04:24 PM IST

शंटिंग के लिए कोई इंजन नहीं मिल पाने के कारण रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने डीपीसी ट्रेन को मजबूरन धक्का लगाकर मुख्य लाइन से लूप लाइन पर पहुंचाया।

Railways Engine Pushed by Officers: अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब रेल पटरी का निरीक्षण करने आये अधिकारियों की डीपीसी ट्रेन (इंजनयुक्त कोच) अचानक खराब हो गयी और शंटिंग इंजन नहीं होने के कारण रेल कर्मचारियों को धक्का लगाकर उसे लूप लाइन पर ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें कुछ लोग डीपीसी ट्रेन को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Rail Engine

कर्मचारियों ने रेल इंजन को लगाया धक्का

इंजनयुक्त डिब्बा अचानक खराब हुआ

रेलवे के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को रेलवे के कुछ अधिकारी पटरी का निरीक्षण करने के लिये डीपीसी ट्रेन में सुलतानपुर की ओर से अमेठी स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ आ रहे थे, रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले ही अधिकारियों का यह इंजनयुक्त डिब्बा मुख्य लाइन पर अचानक खराब हो गया, तकनीशियन ने उसकी खराबी दूर करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

End of Feed