देश

'नीतीश जब कमजोर पड़े तो उनके करीबी लोगों ने उन्हें राजनीतिक रूप से बेच दिया', प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

बिहार में भाजपा और जद-यू की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि नीतीश की पार्टी 85 सीटों पर विजयी हुई। इसके बाद राज्य में नीतीश कुमार सीएम बने। वह बिहार में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं।

Image

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर।

Photo : PTI

Prashant Kishor: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में बड़ा दावा किया है। पीके ने पूछा कि 202 सीटों का जनादेश रखने वाला व्यक्ति राज्यसभा क्यों जाना चाहेगा? समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में किशोर ने कहा कि 'गलत लोगों को अपने आस-पास रखने पर गलत नतीजे ही सामने आते हैं।' उन्होंने कहा कि नीतीश के साथ जो कुछ हुआ है, उसके लिए बहुत हद तक वह खुद जिम्मेदार हैं। पीके ने कहा, 'नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से जब कमजोर हुए तो उन्हीं के लोगों ने उन्हें राजनीतिक रूप से बेच दिया।'

...तो आपके साथ गलत चीजें ही होंगी-पीके

किशोर ने कहा, 'कहावत है कि जब आप गलत लोगों के साथ रहेंगे तो आपके साथ गलत चीजें ही होंगी। नीतीश जी के साथ जो कुछ हुआ है, उसके लिए बहुत हद तक वह खुद जिम्मेदार हैं।' पीके ने पूछा कि ऐसा व्यक्ति जो 202 सीटों का जनादेश रखता हो, वह राज्यसभा जाना क्यों पसंद करेगा?

बांकीपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज

बिहार में भाजपा और जद-यू की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि नीतीश की पार्टी 85 सीटों पर विजयी हुई। इसके बाद राज्य में नीतीश कुमार सीएम बने। वह बिहार में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। पिछले महीने उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। बिहार में अभी सम्राट चौधरी सीएम हैं। वह भाजपा के पहले सीएम बने हैं। पीके ने कहा है कि उनकी पार्टी बांकीपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नबीन ने इस सीट को खाली कर दिया है।

भाजपा के गढ़ में घुसकर उसे हराएंगे-पीके

PM ने मंगलवार को शिवहर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती सिर्फ उनकी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर बीते 40-45 सालों से एक ही परिवार जीतता रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस को यहां कई बार हार का सामना करना पड़ा। जन सुराज पार्टी इस बार भाजपा को उसके गढ़ में घुसकर हराएगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें