ममता की मिसाइल महुआ हुईं गुस्से से लाल! यूं दिखाने लगीं 'फाड़-फाड़कर आंखें', देखिए VIDEO

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 2, 2023, 05:43 PM IST

Mahua Moitra Viral Video: दरअसल, लोकसभा की आचार समिति में शामिल विपक्षी सदस्य मोइत्रा के साथ इस बैठक से बाहर निकल गए। उन्होंने इस दौरान समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पर मोइत्रा से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया।

Mahua Moitra Viral Video: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा का पारा गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को सातवें आसमान पर देखने को मिला। 'रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने' के मामले में संसद की एथिक्स कमेटी के सवालों से बुरी तरह तमतमाते हुए वह बैठक से बाहर चली आईं। उनके साथ इस दौरान विपक्षी सदस्य भी वॉक आउट कर गए। मीटिंग से बाहर आने के बाद वह गुस्से से लाल नजर आ रही थीं और एक पल ऐसा आया जब वह अपनी आंखें फाड़-फाड़ कर दिखाने लगीं।

mahua moitra eyes

टीएमसी की महुआ मोइत्रा यूं आंख फाड़-फाड़कर सबको दिखाने लगी थीं।

मीडिया की ओर से उनके रोने के संदर्भ में किए गए सवाल पर वह एकदम से भड़क गईं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी में तेजतर्रार छवि वाली नेत्री ("ममता बनर्जी की मिसाइल" नाम से मशहूर) आगे दो टूक कहने लगीं, "आप कुछ भी बकवास करेंगे क्या...आपको मेरी आंखों में आंसू दिख रहे हैं क्या?" महुआ इस दौरान अपनी आंखें फाड़-फाड़ कर दिखाने लगी थीं। देखिए, क्या हुआ था उस दौरानः

End of Feed