जब डॉन करीम लाला ने हेलेन को उनका घर दिलाया था वापस, चुटकियों में हुआ काम... जानिए वो दिलचस्प किस्सा

एक नई किताब "व्हेन इट ऑल बिगन: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ द अंडरवर्ल्ड" में खुलासा किया गया है कि जब हेलेन (87) के पूर्व पति फिल्म निर्माता पी.एन. अरोड़ा ने उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया था तब अंततः उन्हें अप्रत्याशित रूप से "मुंबई अंडरवर्ल्ड" के कुख्यात डॉन करीम लाला से मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित डांसरों में शुमार हेलेन को कौन नहीं जानता, लेकिन एक वक्त था जब व्यक्तिगत परेशानियों का सामना कर रहीं अभिनेत्री को "मुंबई अंडरवर्ल्ड" की मदद लेने के लिये मजबूर होना पड़ा। एक नई किताब "व्हेन इट ऑल बिगन: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ द अंडरवर्ल्ड" में खुलासा किया गया है कि जब हेलेन (87) के पूर्व पति फिल्म निर्माता पी.एन. अरोड़ा ने उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया था तब अंततः उन्हें अप्रत्याशित रूप से मुंबई अंडरवर्ल्ड के कुख्यात डॉन करीम लाला से मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Helan and Karim lala 1280 wiki

करीम लाला ने की थी हेलेन की मदद (Wikimedia)

राकेश मारिया की किताब में खुलासा

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया द्वारा लिखित यह किताब मुंबई के अंडरवर्ल्ड के उत्थान और पतन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है - जिसमें करीम लाला, हाजी मस्तान और दिलीप अजीज जैसे डॉन की पहली पीढ़ी का उदय भी शामिल है। यह किताब उस कम ज्ञात घटना का दस्तावेजीकरण करती है जिसमें लाला ने हेलेन को उस घर को वापस पाने में मदद करने के लिए हस्तक्षेप किया था, जहां से अरोड़ा ने उन्हें बेदखल कर दिया था।

End of Feed