20 मार्च 2000, जब चिट्टी सिंहपोरा गांव में 36 सिख ग्रामीणों को आतंकियों ने दिया था मार, बिल क्लिंटन के भारत आने से ठीक पहले हुआ था हमला

साल 2000 में जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के चिट्टी सिंहपोरा गांव में 36 सिख ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। यह भीषण हमला अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की 21-25 मार्च की यात्रा से ठीक पहले हुआ था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगवालर को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। पहलगाम हमले ने अतीत की खौफनाक यादों को फिर से जिंदा कर दिया। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत के दौरे पर हैं। यह पहली बार नहीं है जब विदेशी नेताओं और अधिकारियों के भारत यात्रा के दौरान क्रूर आतंकी हमला हुआ हो।

End of Feed