'जब राहुल कहते हैं कि उन्हें भी अपमानित महसूस हुआ है, तो मेरे अपमान का क्या मोल है', भूपेन बोरा ने किए कई खुलासे

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 19, 2026, 06:29 PM IST

सोमवार को अपने इस्तीफे के बाद भूपेन बोरा ने राहुल गांधी द्वारा उन्हें फोन किये जाने पर दोनों के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए पीटीआई-वीडियो से कहा, मैंने राहुल गांधी से कहा था कि मैं पार्टी में अपमानित महसूस कर रहा हूं और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस हो रहा है। तो फिर मेरे अपमान का क्या मूल्य है?

Bhupen Borah: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गुरुवार को कहा कि जब उन्होंने पार्टी में अपने अपमान का मुद्दा राहुल गांधी के साथ उठाया, तो उन्होंने (राहुल गांधी ने) उनसे कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस होता है। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सोमवार को तब एक झटका लगा जब बोरा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। बोरा के 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। सोमवार को अपने इस्तीफे के बाद बोरा ने राहुल गांधी द्वारा उन्हें फोन किये जाने पर दोनों के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए पीटीआई-वीडियो से कहा, मैंने राहुल गांधी से कहा था कि मैं पार्टी में अपमानित महसूस कर रहा हूं और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस हो रहा है। तो फिर मेरे अपमान का क्या मूल्य है? मैं इतना अपमान सहन नहीं कर सकता, क्योंकि मुझमें इतनी क्षमता नहीं है।

Bhupen Borah

भूपेन बोरा ने किए कई खुलासे

50 करोड़ रुपये लिए हैं तो मीडिया के सामने स्वीकार करूंगा

End of Feed