Special Session Of Parliament: संसद के विशेष सत्र में क्या होगा खास? जानिए पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 09:54 PM IST

Parliament Special Session 2023: संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर, 2023 (सोमवार) से शुरू हो रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी ह चुकी है। वहीं इस सत्र से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। लोकसभा और राज्यसभा में 18 सितम्बर को 11 बजे से 75 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा की शुरुआत होगी।

Parliament News: संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में 18 सितंबर, 2023 को सुबह 11 बजे से चर्चा की शुरुआत होगी। सोमवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है। नया और पुराना दोनों संसद भवन पूरी तरह तैयार है। संसद के इस विशेष सत्र में क्या कुछ खास होगा, आपको बताते हैं।

special session of parliament, special session of parliament news, special session of lok sabha, special session meaning, what is a session of parliament

18 सितंबर से शुरू होगा सांसद का विशेष सत्र, जानिए पूरा प्लान।

18 सितंबर से शुरू होगा सांसद का विशेष सत्र

18 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष सत्र में पांच बैठकें होंगी। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने साझा की थी। लोकसभा और राज्यसभा में 75 साल की संसदीय यात्रा पर 18 सितम्बर को 11 बजे चर्चा की शुरूआत होगी। पीएम मोदी लोकसभा में और पीयूष गोयल राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

End of Feed