कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 इतना खतरनाक, बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 22, 2023, 10:57 AM IST

What is XBB1.16 Variant: कोरोना वायरस अलग अलग रूप और रंग में दुनिया भर में कहर मचा चुका है। अब नए वैरिएंट की जानकारी सामने आ रही है। यहां हम बताएंगे कि यह वैरिएंट कितना खतरनाक है और क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

What is XBB1.16 Variant: कोरोना काल में दो गज की दूरी आज भी जरूरी पर खास जोर था। आज भले ही 2020, 21 जैसा खतरा फिलहाल ना हो। लेकिन सचेत रहने की जरूरत है। वातावरण से कोरोना वायरस गायब नहीं है वो रूप बदल कर हम लोगों के बीच में मौजूद है। हाल ही में देश के 9 जिलों के आंकड़े सामने आए जिसमें पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद के पार है। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 इस समय हमले कर रहा है। देश में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले।देश में एक्टिव मरीजों की संख्या आज 7 हजार के पार है। पिछले 24 घंटे में देश में 1134 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा 1.09% है। इन सबके बीच जानने की जरूरत है कि XBB1.16 कितना खतरनाक है।

corona cases mask

कोरोना के नए वैरिएंट XBB1.16 की चर्चा

कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर

  • देश में इस समय कोरोना के मामले 7 हजार के पार
  • कोविड-19 का नया वैरिएंट XBB 1.16 जिम्मेदार
  • ओमिक्रॉन कुनबे से XBB 1.16 का नाता।
  • इस वायरस के तेजी से फैलने की आशंका
  • 12 देशों में XBB.1.16 वैरिएंट का असर
  • सबसे अधिक केस भारत से सामने आ रहे।

End of Feed